राज्यपाल से लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. सिंह की शिष्टाचार भेंट
- Admin Admin
- Apr 28, 2025
देहरादून, 28 अप्रैल (हि.स.)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से सोमवार को राजभवन में ले. ज. ए के सिंह (से.नि.) ने शिष्टाचार भेंट की। ले. ज. ए के सिंह मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी हैं व उन्हें हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार परिषद (एनएसएबी) का सदस्य मनोनीत किया गया है।
इस अवसर पर दोनों के मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने ले. ज. एके सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार परिषद में सदस्य नामित होने पर शुभकामनाएं दी।----
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार



