खाली पड़े मकान में अज्ञात युवक का शव मिला

बिजनौर,12 मई (हि.स.)। जनपद बिजनौर के झालू कस्बे के रसूलपुर मार्ग स्थित कब्रिस्तान के पीछे एक खाली पड़े मकान के बरामदे में अज्ञात युवक का

शव पड़ा मिला, जो कई दिन पुराना प्रतीत हाे रहा है।

हल्दौर थाना प्रभारी किशन अवतार ने बताया कि मंगलवार को मकान से दुर्गंध आने पर लोगों ने अंदर जाकर देखा तो युवक का शव पड़ा हुआ था।क्षेत्रीय लाेगाें ने घटना की जानकारी पुलिस काे दी। सूचना पाकर माैके पर पहुंची झालू चौकी पुलिस ने पुलिस ने फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए।शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छानबीन की दाैरान पुलिस काे घटनास्थल से खाली इंजेक्शन की सीरीज और नशीले पदार्थों के रैपर बरामद हुए हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि काफी दिन पुराना हाेने के कारण शव पूरी तरह सड़ चुका है, जिसकी शिनाख्त कर पाना मुश्किल है। फिलहाल अज्ञात में पंचनामा भरकर शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

--------------

   

सम्बंधित खबर