विधायक डॉ. भरत भूषण ने कश्मीर हिस्ट्री फाउंडेशन महोत्सव में लिया भाग, आरडीडी मंत्री से भी की मुलाकात

MLA Dr. Bharat Bhushan participated in the Kashmir History Foundation Festival and also met the RDD Minister.


श्रीनगर, 17 मई । कठुआ के विधायक डॉ. भरत भूषण ने डल झील के किनारे नेहरू होटल में आयोजित ‘कश्मीर हिस्ट्री फाउंडेशन’ के ट्रैवलिंग म्यूजियम एवं सांस्कृतिक महोत्सव में भाग लिया। 15 मई से शुरू हुआ यह तीन दिवसीय कार्यक्रम आज संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में फाउंडेशन के निदेशक रंजन नेहरू ने अतिथि का स्वागत करते हुए संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन का लक्ष्य कश्मीर की समृद्ध कला, संस्कृति और प्राचीन इतिहास को संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

अपने संबोधन में डॉ. भरत भूषण ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर की साझा सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और प्रचारित करने के लिए जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी सहित अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। इस अवसर पर कई लेखक, कवि, इंटैक जम्मू-कश्मीर चैप्टर के प्रतिनिधि और अन्य सांस्कृतिक संगठनों के सदस्य भी उपस्थित रहे। बाद में विधायक ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री जावेद अहमद डार से मुलाकात कर कठुआ जिले में आरडीडी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की।

---------------

   

सम्बंधित खबर