यमुनानगर:विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने टूटी सड़कों व मुख्य मार्गों का उठाया मुद्दा

यमुनानगर, 27 मई (हि.स.)। यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने लोक निर्माण विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा से चंडीगढ़ सचिवालय में मुलाक़ात कर शहर में टूटी सड़कों व मुख्य मार्गो का मुद्दा उठाया।

यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने मंगलवार को बताया कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र यमुनानगर में लगातार हरियाणा भाजपा सरकार के सहयोग से विकास कार्य करवा रहे हैं।इसी कड़ी के अंतर्गत आज उन्होंने चंडीगढ़ में लोक निर्माण विभाग मंत्री रणवीर गंगवा से मुलाकात कर अपने यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख मांगे उनके समक्ष रखी।

उन्होंने बताया कि हरियाणा भाजपा सरकार के सहयोग से वह लगातार अपने निर्वाचन क्षेत्र को अग्रणीय बनाने में लगे हुए हैं। वह विकास कार्य चाहे वह नगर निगम का हो जाए , लोक निर्माण विभाग का हो ,जन स्वास्थ्य विभाग का हो या अन्य किसी भी विभाग का हो। अपने निर्वाचन क्षेत्र में वह विकास कार्य करवा रहे हैं और इसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा सरकार को जाता है।

हिन्दुस्थान समाचार / अवतार सिंह चुग

   

सम्बंधित खबर