सतलोक आश्रम संचालक रामपाल के आगे नतमस्तक हुए खरखौदा विधायक,जीत का श्रेय दिया

सोनीपत:  रामपाल के साथ वार्ता करते हुए विधायक पवन खरखौदा


सोनीपत, 17 जून । सोनीपत

की खरखौदा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक पवन खरखौदा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें

वह सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में विधायक अपनी चुनावी जीत का श्रेय रामपाल के आशीर्वाद को देते दिखाई देते

हैं। बातचीत के दौरान रामपाल ने कहा कि हमारे पास सबकी चाबी है, कोई विधायक बनवाना

हो या कहीं पानी निकलवाना हो।

यह मुलाकात

15 जून को धनाना गांव स्थित रामपाल के आश्रम में हुई। वीडियो में विधायक रामपाल के

सामने हाथ जोड़कर खड़े दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि खरखौदा में पहली बार भाजपा

को जीत मिली और यह उनके आशीर्वाद का परिणाम है। विधायक ने बताया कि उन्होंने तीन चुनाव

लड़े। वर्ष 2014 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और लगभग तीन हजार

100 मतों से हार गए। वर्ष 2019 में भी उन्हें करीब 600 मतों से हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद उन्होंने रामपाल के संपर्क में आने का उल्लेख करते हुए अपनी जीत का जिक्र

किया।

वीडियो

के अनुसार विधायक ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की शुरुआती जीतों में खरखौदा की जीत

भी शामिल थी। उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए यह धाम सबसे बड़ा तीर्थ है। इस दौरान

उन्होंने रामपाल को चादर भेंट कर आशीर्वाद देने का आग्रह किया। जवाब में रामपाल ने

कहा कि आगे भी उनका साथ रहेगा।

इससे

पहले नलवा क्षेत्र के भाजपा विधायक रणधीर पनिहार का भी एक वीडियो चर्चा में आया था।

उस वीडियो में वह रामपाल से नामदीक्षा देने का अनुरोध करते दिखाई दिए थे। जवाब में

रामपाल ने पहले ज्ञान प्राप्त करने और शर्तों को समझने की बात कही थी। उल्लेखनीय

है कि रामपाल को 10 अप्रैल 2026 को हिसार केंद्रीय कारागार से जमानत पर रिहा किया गया

था। वह लगभग 11 वर्ष, चार माह और 24 दिन तक जेल में रहे। रिहाई के बाद विभिन्न राजनीतिक

दलों से जुड़े नेताओं और जनप्रतिनिधियों की उनसे मुलाकातें चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

पंजाब के कुछ नेताओं के भी लगातार आश्रम पहुंचने की चर्चा है।

---------------

   

सम्बंधित खबर