विधायक जुबेर खान क़ो कर्मभूमि रामगढ में किया सुपुर्द ए खाक, हजारों की संख्या में लोग जनाजे में हुए शामिल

अलवर , 14 सितंबर (हि.स.)। जिले के रामगढ़ से विधायक व राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान का शनिवार सुबह निधन हो गया था। अलवर शहर के निकट ढाई पेडी स्थित उनके फार्म हाउस पर उन्होंने अंतिम सांस ली। यहां से उनके शव क़ो दोपहर में रामगढ ले जाया गया। उनके जनाजे को असर की नमाज के बाद शाम पांच बजे गैस गोदाम के पास रामगढ़ में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके जनाजे में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, वन मंत्री संजय शर्मा, विधायक अमीन कागजी, रघु शर्मा, दीपचंद खेरिया, पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा, शेर मोहम्मद, उमरदिन सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। गाैरतलब हैं कि जुबेर खान का एक साल पहले लीवर ट्रांसप्लांट हुआ था। लोकसभा चुनाव के बाद से वे काफी बीमार चल रहे थे।

कांग्रेस औऱ भाजपा नेताओं ने जताई शोक संवेदना

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता औऱ विधायक जुबेर खान के निधन की सूचना पर कांग्रेस सहित भाजपा नेताओं ने भी शोक जताया। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, प्रदेशध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय वन मंत्री औऱ अलवर सांसद भूपेंद्र यादव, वन मंत्री संजय शर्मा सहित अनेक राजनितिक नेताओं द्वारा शोक संवेदना प्रकट की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार

   

सम्बंधित खबर