विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार

विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकारविधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकारविधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार

सारण, 17 मई (हि.स.)। छपरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत काशीबाजार भगवान बाजार टक्कर मोड़ स्थित एस.डी.एस. कॉलेज से दुर्गा मंदिर तक चल रहे नाला निर्माण कार्य का छपरा विधायक छोटी कुमारी ने औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी प्रगति को देखकर विधायक ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। विधायक ने निर्माण स्थल पर ईंट, सीमेंट, बालू और छड़ की गुणवत्ता की गहन जांच की।

उन्होंने चेतावनी दी कि जनता के पैसे का दुरुपयोग और घटिया सामग्री का उपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। मानकों की अनदेखी पर जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आगामी मानसून को देखते हुए विधायक ने अधिकारियों को युद्धस्तर पर काम पूरा करने का निर्देश दिया ताकि स्थानीय लोगों को जलजमाव की गंभीर समस्या से राहत मिल सके। इसके साथ ही छात्रों और राहगीरों की सुविधा के लिए सड़क पर फैले मलबे को तत्काल हटाने तथा कार्यस्थल पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर विभागीय एस.डी.ओ. और जूनियर इंजीनियर सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

---------------

   

सम्बंधित खबर