सिरसा: संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को ठेस पहुंचा रही है भाजपा: सांसद सैलजा

सिरसा, 22 अप्रैल (हि.स.)। सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने मंगलवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय पर टिप्पणी कर भाजपा देश की संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को ठेस पहुंचा रही है। भाजपा को बताना होगा कि उनके नेता किसके इशारे पर सर्वोच्च न्यायालय पर टिप्पणी कर रहे हैं।

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा ने तो सर्वोच्च न्यायालय को भी नहीं बक्शा उस पर भी उंगली उठाई जा रही है, भाजपा संवैधानिक संस्थाओं पर भी भरोसा नहीं कर रही है। सैैलजा ने कहा कि 11 साल से भाजपा सत्ता में है, उसके नेताओं को जवाब देना चाहिए कि वे किसके इशारे पर सर्वोच्च न्यायालय और कांग्रेस पर उंगली उठा रहे हैं। अगर भारतीय संविधान पर लगातार हो रहे हमलों पर प्रधानमंत्री की लगातार चुप्पी इन हमलों का मौन समर्थन तो नहीं है। भाजपा ने इस मामले में खुद को अलग कर लिया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का यह कहना कि कि ये टिप्पणियां उनके निजी विचार हैं। सांसद सैलजा ने भाजपा अध्यक्ष से पूछा है कि दोनों सांसदों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई और उन्हें कारण बताओ नोटिस क्यों नहीं जारी किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

   

सम्बंधित खबर