दर्जनों महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

भागलपुर, 03 मई (हि.स.)। भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा के आवास पर शनिवार को प्राणवती लेन नीलकंठ नगर एवं सच्चिदानंद नगर के महिलाओं ने विधायक शर्मा के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर विधायक श्री शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की तरफ अति पिछड़ा एवं अनुसूचित जातियों का झुकाव तेजी से हो रहा है, क्योंकि भाजपा के राज में इन वर्गों की लगातार उपेक्षा हो रही है। इसके लिए राहुल गांधी लगातार सरकार के विरुद्ध संघर्ष कर रहे हैं। जिसमें दलित पिछड़ो एवं बेरोजगारों के हित निहित है।

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाली में से अनीता कुमारी, अंजू कुमारी, बेचनी देवी, सुखनी देवी, रेणु देवी, नेहा देवी, सावित्री देवी, कमा देवी, प्रीति कुमारी, संजू देवी, शांति देवी, कल्पना देवी, रानी देवी, गुड़िया देवी, डेजी देवी, नूतन देवी, रोशनी कुमारी, रेवा देवी इत्यादि शामिल थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

   

सम्बंधित खबर