उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात, कराई सदस्यता
- Admin Admin
- Oct 27, 2024
लखनऊ, 27 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बाबू बनारसी दास वार्ड - 57 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना और इसके बाद पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत वहां मौजूद लोगों की सदस्यता कराई।
मन की बात सुनने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं में पार्षद आशीष कुमार हितैषी, सुरेश पांडेय, आशीष तिवारी आशु, विनायक पांडे, अश्वनी हितैषी, मालती मिश्रा, निर्भय सोनकर व प्रमुख कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। वहीं, बूथ संख्या 261 पर राष्ट्रीय सदस्यता अभियान कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत के लिए राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया गया है। वर्तमान समय में जमीनी स्तर पर हर एक कार्यकर्ता सदस्यता कार्य में जुटा हुआ है। इसी तरह मैने भी अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए बूथ स्तर पर लोगों को भाजपा की सदस्यता कराई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श.चन्द्र



