मंदसौरः रवि माली हत्याकांड में एक और आरोपी मंदसौर पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर, 05 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदौसर जिले में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जग्गाखेडी रोड पर हुई रवि माली हत्याकांड में एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा मुख्य आरोपी में एक नाबालिक आरोपी भी था, जिसको फरार करने में आरोपी लक्की कुमावत के द्वारा सहयोग किया गया था। जिसे पुलि ने गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी पुष्पेन्द्रसिंह राठौर ने रविवार को बताया कि २७ जून को रवि माली पुत्र किशन माली निवासी कर्मचारी कोलोनी की पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व मे 01 नाबालिक आरोपी व अन्य 03 आरोपी अजय वर्मा पुत्र अर्जुन वर्मा उम्र 31 साल निवासी नरसिंहपुरा मंदसौर आशीष वर्मा पुत्र अर्जुन वर्मा उम्र 29 साल निवासी नरसिंहपुरा मंदसौर संदीप उर्फ दिलीप उर्फ काला पुत्र गोविंदराम वर्मा उम्र 25 साल निवासी जोगीखेडा थाना अफजलपुर जिला मंदसौर को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश कर जेल भेजा गया था। प्रकरण मे 01 नाबालिक आरोपी भी था। जिसको फरार करने मे सहयोग मे शामिल अन्य आरोपी लक्की पुत्र मोहनलाल कुमावत उम्र 25 साल निवासी नयागांव नरसिहपुरा मंदसौर जिसको पुलिस के द्वारा अनुसंधान उपरांत मुखबीर सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है।

आपरेशन मुस्कान के तहत दो प्रकरण के नाबालिक बच्चो का पता लगाया

थाना सिटी कोतवाली मंदसौर पुलिस द्वारा थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिह राठोर के नेतृत्व मे थाना कोतवाली पुलिस दवारा दो अपराध मे की गई अपहरण की रिपोर्ट के नाबालिग बच्चो को दस्तयाब करने मे सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने बताया कि एक नाबालिक बालक निवासी रेल्वे स्टेशन रोड का दिनांक 22-06-26 को घर से बिना बताये चला गया था जो लोट कर नही आया जिसे कोई अज्ञात बदमाश उसको अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया होगा। उक्त सूचना पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए तत्काल अपराध क्रमांक 401/26 धारा 137(2) बीएनएस की प्रथम सूचना लेख कर अनुसंधान मे लिया गया । जिसमे अनुसंधान के दौरान मुंबई बांद्रा से दस्तयाब करने मे पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। जो बालक को वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर उसको उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया है।

वहीं एक ओर मामले में एक नाबालिक बालिका निवासी काठोरी कालोनी मंदसौर की जो दिनांक 30-06-26 को घर से बिना बताये चली गयी थी जो लोट कर नही आयी। जिसे कोई अज्ञात बदमाश उसको अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया होगा । जिसमे अनुसंधान के दौरान दस्तयाब करने मे पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। जो बालिका को वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर उसको उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया है।

---------------

   

सम्बंधित खबर