मणिपुर के माओवादी संगठन केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के उग्रवादी गुवाहाटी में गिरफ्तार

गुवाहाटी में गिरफ्तार मणिपुर के माओवादी संगठन केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के उग्रवादी की तस्वीर।

गुवाहाटी, 21 मार्च (हि.स.)। गुवाहाटी सिटी पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत मणिपुर में सक्रिय माओवादी अलगाववादी संगठन कंगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वॉर ग्रुप–केसीपी - पीडब्ल्यूजी) के दो प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह संगठन जबरन वसूली और हथियारों की अवैध तस्करी में लिप्त रहा है।

गुप्त सूचना के आधार पर गुवाहाटी के गरचुक थाना क्षेत्र के आईएसबीटी से गिरफ्तार किए गए इन आरोपितों की पहचान मैसनम बुंगोचौबा सिंह (42, निवासी: हाओटाक टाम्फा खुन्हौ, थाना कुंबी, जिला बिष्णुपुर। प्रोफाइल: हथियार आपूर्तिकर्ता) तथा टेक्शा इबोमचा सिंह (42, निवासी: गांव पुखाओ, थाना सगोलमांग, जिला इंफाल ईस्ट। प्रोफाइल: केसीपी (पीडब्ल्यूजी) का वरिष्ठ कमांडर, जबरन वसूली और हथियार तस्करी के कई मामलों में वांछित) के रूप में हुई है।

इस अभियान को सेना की गजराज मिलिट्री इंटेलिजेंस की महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर अंजाम दिया गया, ताकि इन उग्रवादियों के किसी संभावित खतरे को रोका जा सका।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर