कौशल निगम के कर्मचारियों को हटाए जाने पर जींद में प्रदर्शन

जींद, 11 अप्रैल (हि.स.)। हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न विभागों से कौशल निगम के कर्मचारियों को नौकरी से हटाने के विरोध में शुक्रवार को तमाम विभागों के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया ओर लघु सचिवालय पहुंच कर मांगों को लेकर एसडीएम सत्यवान मान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन से पहले कर्मियों ने जिला प्रधान संजीव की अध्यक्षता में रोष सभा की। मंच का संचालन राजेश कालीरमन ने किया। तमाम कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान संजीव ने कहा कि हरियाणा सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले पूरे प्रदेश के कच्चे कर्मचारियों को जोब सुरक्षा की गारंटी दी गई। चुनाव के उपरांत अब तक प्रदेश सरकार हरियाणा रोजगार कौशल निगम में लगे हुए कर्मचारियों को विभिन्न विभागों मुख्य रूप से सिंचाई, पशुपालन, पंचायत विभाग में लगे कनिष्ठ अभियंता और शिक्षा विभाग समेत अन्य से लगभग 4500 से 5000 कर्मचारियों को नौकरी से हटा चुकी है।

संघ सरकार के कच्चे कर्मचारियों को हटाने के फैसले की कड़े शब्दों में निन्दा करता है। दूसरी ओर हरियाणा प्रदेश में लाखों पद खाली पड़े हैं। सरकार ने बड़े-बड़े वादे करके कच्चे कर्मचारियों में पक्का जोब सुरक्षा का आस्वस्थ किया और अध्यादेश जारी किया। सरकार अपने ही अध्यादेश को वापस लेते हुए अपने वायदे से मुकरने का काम कर रही है। जिससे सरकार का दोगला चरित्र सामने आ रहा है।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने मांग की कि कच्चे कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षा की बजाय पूर्ववर्ती सरकारों की तर्ज पर उन्हें पक्का ककिया जाए। भाजपा सरकार ने इन कर्मचारियों के बारे में कोई भी संज्ञान नहीं लिया तो पूरे प्रदेश का पक्का कर्मचारी व कच्चे कर्मचारी 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास के पर बड़ा प्रदर्शन करेंगे। सरकार अपनी कर्मचारी विरोधी नीतियों को छोड़ कर इन कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का काम करें इन्हे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान करें। इस मौके पर सुरेश राठी, दलेल राणा, संजीव सिंगला, मनदीप नेहरा, संदीप पूनिया, दीपक, विनोद प्रभाकर, संदीप पूनिया, राजेश, विजेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा सहित अनेक कर्मचारी नेता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

   

सम्बंधित खबर