मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने आवास पर तिरंगा फहराया

ऋषिकेश, 14 अगस्त (हि.स.)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत क्षेत्रीय विधायक और मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित आवास पर तिरंगा फहराया। बुधवार को आयाेजित कार्यक्रम में उन्हाेंने भारत माता की जय के नारे लगाए।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्हाेंने स्वतंत्रतता संग्राम के दाैरान अपने प्राणाें की आहुति देने वाले क्रान्तिकारियों काे श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्हाेंने प्रदेशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने काा आग्रह किया और कहा कि तिरंगा हमारे मान, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को आज से 15 अगस्त तक व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।

उन्हाेंने यह भी उल्लेख किया आने वाले 25 साल भारत के लिए अमृत काल होंगे, जहां देश के नौनिहालाें काे प्रेरणा देने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथाएं

महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विक्रम सिंह / सत्यवान

   

सम्बंधित खबर