मीरां साहिब में नाका चेकिंग के दौरान 11 ग्राम हेरोइन बरामद
- DSS Admin
- May 16, 2026
जम्मू,, 16 मई (हि.स.)।
नशा विरोधी अभियान के तहत जम्मू मुख्यालय ज़ोन पुलिस ने मीरां साहिब क्षेत्र में एक और कार्रवाई करते हुए करीब 11 ग्राम हेरोइन जैसे पदार्थ की बरामदगी की है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना मीरां साहिब की टीम डाक बंगला मरालियां रोड पर नाका चेकिंग कर रही थी इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस नाका देखकर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस पार्टी ने तत्परता से पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान राज कुमार पुत्र देव राज निवासी सिम्बल, मीरां साहिब के रूप में हुई। नियमानुसार कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद तलाशी के दौरान उसके कब्जे से हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ जिसका वजन लगभग 11 ग्राम बताया गया है। बरामद नशे के पदार्थ को मौके पर ही जब्त कर लिया गया और संबंधित धाराओं के तहत थाना मीरां साहिब में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
---------------

