जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों के तीसरे चरण में मोदी, नडडा, शाह सहित भाजपा के 40 स्टार प्रचारक होंगे

जम्मू, 10 सितंबर (हि.स.)। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

स्टार प्रचारकों में प्रधानमंऋी नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मनोहर लाल खटटर, जी. किशन रेडडी , शिवराज सिंह चौहान, जय राम ठाकुर, डा. जितेंद्र सिंह शामिल है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, कार्यकारी अध्यक्ष सतपाल शर्मा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भजन लाल शर्मा, पुष्कर सिंह धमी, मोहन यादव, राम माधव, तरूण चुघ, आषीश सूद, जुगल किशोर षार्मा, गुलाम अली खटाना, डा. निर्मल सिंह, कवींद्र गुप्ता, शमशेर सिंह मन्हास, अनुराग ठाकुर, स्मृति ईरानी, जनरल रिटायर्ड वीके सिंह, अशोक कौल, सुखनंदन चौधरी, भारत भूषण, कर्नल महान सिंह, केशव दत्त, चंद्र मोहन गुप्ता, रधुनंदन सिंह, बलवान सिंह, संजीता डोगरा, अरूण प्रभात सिंह, नीलम लंगेह, रंजोध सिंह नलवा और सरदार सरबजीत सिंह जोहल शामिल है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

   

सम्बंधित खबर