महिलाओं के लिए लगा चिकित्सा शिविर,मुफ्त इलाज के साथ महिला चिकित्सकों को किया गया सम्मानित
- Admin Admin
- Mar 08, 2025

अररिया,08 मार्च(हि.स.)।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मोहिनी देवी रुंगटा चैरिटेबल अस्पताल परिसर में नि:शुल्क महिला चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी प्रमुख महिला चिकित्सक शामिल हुई। शिविर में शामिल सभी महिला चिकित्सकों को मोहिनी देवी रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ कृष्ण कुमार कश्यप तथा ब्रह्मकुमारी प्रजापिता विश्वविद्यालय की संचालिका राजयोगिनी उर्मिला दीदी शामिल हुई।कार्यक्रम की शुरुआत सिविल सर्जन तथा अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया।
मौके पर अस्पताल के निदेशक डॉ संजय प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था महिलाओं के सम्मान और कल्याण का कोई मौका नहीं चूकती है।मातृ दिवस,महिला दिवस,कन्या दिवस या छठ जैसे महापर्व में महिलाओं को सम्मानित किया जाता है।
चिकित्सा शिविर में डॉ.अलका कुमारी, डॉ ममता कुमारी,डॉ पूजा कुमारी, डॉ सबुही नसरीन, डॉ अंशु श्वेता, डॉ मानसी जायसवाल, डॉ अनम सबा, डॉ स्वाति कुमारी तथा मोहिनी देवी रूंगटा हॉस्पिटल के डॉ बी.के.सिंह, डॉ ऋषभ राज और डॉ बी.के. विश्वास आदि को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राजेश गुप्ता ने किया और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के प्राचार्य राजेश रंजन ने किया। केमौके पर राज प्रकाश भाटिया, सुशील गुप्ता,अजय केडिया, महेश केडिया,विजय केडिया,आशुतोष यादव आदि गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ विद्यालय की शिक्षिका शामिल थी।संस्था के अध्यक्ष राम स्वरूप रूंगटा, उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद रुंगटा सहित ट्रस्ट के सदस्यों ने विद्यालय की छात्र-छात्राओं शिक्षिकाओं तथा अन्य महिला कर्मचारियों को महिला दिवस की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर