सांसद त्रिवेंद्र ने दी दिशा सदस्य नामित किए गए सूबे सिंह को बधाई
- Admin Admin
- May 10, 2025

हरिद्वार, 10 मई (हि.स.)। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के बहादराबाद मंडल में जिला समन्वयक व निगरानी समिति (दिशा) में सदस्य नामित किए गए सूबे सिंह के राजा गार्डन कनखल स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। सांसद त्रिवेंद्र सिह रावत ने कहा कि सूबे सिंह पार्टी के निष्ठावान सक्रिय कार्यकर्ता हैं। जिला समन्वयक व निगरानी समिति में उनके सदस्य नामित होने से पार्टी को मजबूत मिलेगी।
सूबे सिंह ने पार्टी नेतृत्व, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत व सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि दिशा के सदस्य के रूप में जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए जनपद के विकास व पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री के 2047 के विकसित भारत के संकल्प का पूरा करने में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर बहादराबाद मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, पार्षद नागेंद्र राणा, मनोज परालिया, पंकज बागड़ी, मनोज चौहान, कमल राजपूत, ललित कुमार, विशाल बागड़ी, अनुज त्यागी, आशीष वर्मा आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला