सुलतानपुर में जल निगम के अधिशासी अभियंता की  हत्या

सुल्तानपुर, 17 अगस्त (हि.स.)। नगर कोतवाली इलाके में जल निगम के अधिशासी अभियंता (देहात) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि मूलरूप से रहने वाले संतोष कुमार जनपद में जल निगम अभियंता (देहात) के रूप में कार्यरत थे। वे यहां पर विनोवापुरी में किराये के मकान में अकेले रहते थे। उनकी अज्ञात लोगों ने शुक्रवार की रात को पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य को जुटाया। घटना की जानकारी परिवार को दे दी गयी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्ता / दीपक वरुण / राजेश

   

सम्बंधित खबर