जींद : तमन्ना ने 494 अंकों के साथ कॉमर्स संकाय में पाया प्रदेश में प्रथम स्थान, सीए बनने की इच्छा
- DSS Admin
- May 12, 2026

जींद, 12 मई (हि.स.)। कॉमर्स संकाय में नरवाना के हरि नगर की रहने वाली तमन्ना ने 494 अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
तमन्ना एसडी कन्या महाविद्यालय नरवाना की छात्रा है। उनके पिता अनिल दुकानदार हैं और मां बबीता गृहणी हैं। तमन्ना सीए बनना चाहती हैं।
मंगलवार को जब परीक्षा परिणाम जारी हुआ तब बबीता हिसार गई हुई थी। जैसे ही परिवार को कामर्स संकाय में तमन्ना के प्रदेश में टॉप करने की सूचना मिली तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
तमन्ना ने कहा कि उन्हें अध्यापकों द्वारा जो पढाया गया, उसका उन्होंने घर पर ही रिवीजन किया। अभिभावकों ने भी पढाई में पूरा साथ दिया। उन्हें उम्मीद थी कि उनके कॉमर्स संकाय में बहुत अच्छे नंबर आएंगे। उन्होंने परीक्षा के लिए बहुत मेहनत की थी। अब जब मंगलवार को रिजल्ट घोषित हुआ तो उनकी मेहनत सफल हो गई।
497 अंक लेकर मुस्कान ने प्रदेश में पाया तीसरा स्थान
गांव धमतान साहिब की मुस्कान ने हरियाणा भिवानी बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 497 अंक लेकर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुस्कान के पिता कृष्ण खेतीबाड़ी करते हैं। जबकि मां गुड्डी साधारण गृहणी है। बड़ा भाई अजय बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है।
मुस्कान की उपल्बधि पर पर बधाई देने वालो का तांता लगा रहा। मुस्कान का लक्ष्य सिविल सर्विस में जाने का है। जिस समय परीक्षा परिणाम घोषित हुआ उस दौरान मुस्कान के पिता खेत मे काम कर रहे थे।
पड़ोसियो के माध्यम से मुस्कान को परिणाम के बारे मे पता चला। मुस्कान मे बताया कि वह गांव के ही ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल मे पढ़ती है। दसवीं में भी 487 अंक प्राप्त किए थे।
स्कूल स्टाफ ने उसका मार्गदर्शन किया। जिसके बलबूते पर उसे तीसरा स्थान मिला। उसने पढाई को पांच से छह घंटे दिए। घर तथा खेत के कामकाज में अक्सर परिजनों का हाथ बंटवाया। कोई टयूशन नही लगाया। जो स्कूल में पढाया जाता था, उसे घर आकर रिवाइज करती थी। सोशल मीडिया से दूरी बना कर रखी।

