मंडी, 17 मई (हि.स.)। नगर परिषद सुंदरनगर चुनाव-2026 के तहत 13 वार्डों में शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया चली, जिसमें कुल 70.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न करवाया गया।
उन्होंने बताया कि वार्ड-8 अंबेडकर नगर में सबसे अधिक 78.34 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि वार्ड-3 पुंघ में सबसे कम 65.10 प्रतिशत मतदान हुआ।
वार्डवार मतदान प्रतिशत:
वार्ड-1 बाड़ी कुलवाड़ा में 70.07 प्रतिशत, वार्ड-2 बनेड में 70.21 प्रतिशत, वार्ड-3 पुंघ में 65.10 प्रतिशत, वार्ड-4 सलाह में 65.61 प्रतिशत तथा वार्ड-5 भडोह में 72.74 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। इसी प्रकार वार्ड-6 बाहोट में 76.10 प्रतिशत, वार्ड-7 बनायक में 70.20 प्रतिशत, वार्ड-8 अंबेडकर नगर में 78.34 प्रतिशत, वार्ड-9 भोजपुर में 72.67 प्रतिशत, वार्ड-10 चांगर में 68.07 प्रतिशत, वार्ड-11 पुराना बाजार में 71.96 प्रतिशत, वार्ड-12 पश्चिम कॉलोनी में 68.13 प्रतिशत तथा वार्ड-13 पूर्वी कॉलोनी में 71.67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं नगर परिषद सुंदरनगर में वार्ड 7 बनायक की 100 वर्षीय कुब्जा देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और उत्साह का परिचय दिया।
---------------

