एनसीसी कैडेट्स ने पूरा किया पर्वतारोहण कोर्स

एनसीसी कैडेट्स ने पूरा किया पर्वतारोहण कोर्स


जम्मू, 19 जून । श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स संजना और दीक्षा ने सनासर में आयोजित विशेष एडवेंचर (पर्वतारोहण) कोर्स पूरा कर लिया है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कैडेट्स में साहसिक भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सहनशीलता का विकास करना था। प्रशिक्षण के दौरान दोनों कैडेट्स ने पर्वतारोहण उपकरणों के उपयोग, रस्सी गांठें एवं तकनीक, जिप लाइनिंग, स्ट्रीम क्रॉसिंग, टेंट पिचिंग, सर्वाइवल तकनीकों और जुमारिंग जैसी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की।

इसके अलावा उन्हें पर्वतारोहण, सुरक्षा उपायों और आउटडोर सर्वाइवल से जुड़े विषयों पर व्याख्यान भी दिए गए। विश्वविद्यालय प्रशासन और एनसीसी इकाई ने संजना और दीक्षा को कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण बताया।

   

सम्बंधित खबर