चुनाव एनडीए एक साथ लड़ेगा और सरकार भी बनाएगा : हिमंता बिस्वा सरमा

हिमंत बिस्वा सरमा, बाबूलाल मरांडी, अरूण भारतीहिमंत बिस्वा सरमा, बाबूलाल मरांडी, अरूण भारती

रांची, 19 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा के झारखंड प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि चुनाव एनडीए एक साथ लड़ेगा और सरकार भी बनाएगा। लोजपा के केंद्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी चुनाव में एनडीए के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। एनडीए एक साझा घोषणा पत्र लेकर जनता के पास जाएगा।

हिमंता बिस्वा सरमा भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को आयाेजित प्रेस कॉन्फ्रेंस काे बाेल रहे थे। उन्हाेंने कहा कि राज्य में एनडीए के सभी घटक मिलकर चुनाव लड़ने वाले हैं और जहां भी जरूरत होगी, वहां चिराग पासवान भी चुनाव प्रचार में आएंगे। कम समय में ही लोजपा (आर) ने राज्य में अपना संगठन अच्छे से खड़ा किया है। निश्चित तौर पर चुनाव में एनडीए गठबंधन सफल होकर सरकार बनाएगा।

एनडीए के नेतृत्व में झारखंड में बेहतर सरकार बनेगी : बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कल ही झारखंड विधानसभा में एनडीए के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बनी थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी दल मिलकर राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव लड़ते हैं। यह भी तय हुआ है कि हम झारखंड में भी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हर एक विधानसभा सीट को जीतने के लिए चुनाव लड़ेंगे। पिछले 5 वर्षों से वर्तमान सरकार ने झारखंड के लोगों को धोखा दिया है। लूटा है। इससे झारखंड के लोगों को मुक्ति दिलानी है। झारखंड में बेहतर सरकार बनानी है। झारखंड के मजबूत होने पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश भी मजबूत होगा।

गठबंधन में एक साथ रहकर चुनाव लड़ने से फर्क पड़ेगा : अरुण भारती

लोजपा के झारखंड प्रभारी अरुण भारती ने कहा कि एक दशक के बाद लोजपा झारखंड में चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का निर्देश था कि झारखंड में चुनाव गठबंधन के तहत ही लड़ना है। बिहार जैसा प्रदर्शनी झारखंड में दोहराएंगे। सीटों से अधिक हमें फर्क नहीं पड़ेगा। गठबंधन में एक साथ रहकर चुनाव लड़ने से फर्क पड़ेगा। हम लोगों ने गठबंधन तय कर लिया है। पार्टी चतरा (सुरक्षित) सीट से चुनाव लड़ेगी।

इस दौरान लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, भाजपा के राज्यसभा सदस्य डॉ प्रदीप वर्मा, लोजपा के झारखंड प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार सौरभ सिंह मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शारदा वन्दना

   

सम्बंधित खबर