नारनौलः नारी के बिना समाज व संसार अधूराः डा. यशपाल शर्मा

नारनाैल, 20 सितंबर (हि.स.)। राजकीय महिला महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ की ओर से शुक्रवार को भाषण व कविता पाठ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डा. यशपाल शर्मा ने की। इस मौके पर डा. हरमीत कौर, डा. समता यादव व डा. सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

प्राचार्य डा. यशपाल शर्मा ने नारी सुरक्षा एवं सम्मान की बात करते हुए नारी की गौरव गाथा का बखान किया। नारी शक्ति है, सम्मान है, नारी गौरव है व अभिमान है। नारी के बिना हर पुरुष, समाज व संसार अधूरा है। उन्होंने कहा कि नारी घर की रौनक है। नारी दुख को सुख में बदल देती है और जीवन में उल्लास लाती है। उन्होंने छात्राओं को बुरी संगतियों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। महिला प्रकोष्ठ की इंचार्ज डॉक्टर ममता शर्मा ने छात्राओं को कहा कि अपने आत्म सम्मान की रक्षा तथा सामाजिक सुरक्षा के लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर होना होगा। उन्होंने कहा कि जब हम स्वयं आत्मनिर्भर होंगी तभी अपने आप को सुरक्षित रख सकेंगी। इस मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में जश्नदीप प्रथम, मुस्कान द्वितीय तथा खुशबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में जशनदीप प्रथम, कुमकुम द्वितीय तथा मोनिका तीसरे स्थान पर रही।

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला

   

सम्बंधित खबर