नारनौलः महिला ने फंदे पर लटक दी जान

नारनाैल, 11 जून (हि.स.)। महेंद्रगढ़ में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बुधवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस जांच में जुटी है।

मृतका के पिता हनुमान प्रसाद झज्जर के गांव पाटोदा निवासी ने बताया कि उसकी बड़ी लड़की लगभग 32 वर्षीय मोनिका की शादी गांव पाली जिला महेंद्रगढ़ में जितेंद्र के साथ लगभग 13 वर्ष पहले हुई थी। उसकी लड़की मोनिका ने 10 जून को फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि उसकी लड़की मोनिका के दो बच्चे एक लड़का और लड़की हैं। बताया जा रहा है कि मृतका का पति शराब का नशा करने का आदि है। पुलिस जांच में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला

   

सम्बंधित खबर