नोएडा पुलिस ने गांजा बेचने वाले दो तस्कराें किया गिरफ्तार, 37 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद

नोएडा, 03 जून (हि.स.)। नोएडा के थाना सेक्टर 20 पुलिस ने बुधवार सुबह को दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 37 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। ये बदमाश साड़ियों के गांठ में गांजा छुपाकर बेचने के लिए जा रहे थे।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीषा सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 20 पुलिस ने बुधवार सुबह सेक्टर 17 जेजे कॉलोनी के पास से शिवम दुबे और शुभम पाठक को गिरफ्तार किया है। दोनों जनपद अयोध्या के रहने वाले हैं। ये लोग ओडिशा से गांजा तस्करी करके कोलकाता से कुरियर के माध्यम से साड़ी के गठ्ठर में छुपाकर मंगाते थे। उन्होंने बताया कि दोनों की तलाशी लेने पर इनके पास से 37 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा मिला है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपित साड़ियों के गांठ में छुपाकर गांजा बेचने के लिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इनकी गिरफ्तारी एक सूचना के आधार पर हुई है। उन्होंने बताया कि बरामद गांजा की कीमत करीब 15 लाख रुपए है। अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपित काफी दिनों से एनसीआर में अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त हैं।

---------------

   

सम्बंधित खबर