अहमदाबाद विमान हादसे पर भाजपा ने जताया दुख, नड्डा ने बचाव और राहत कार्यों की ली जानकारी
- Admin Admin
- Jun 12, 2025

नई दिल्ली, 12 जून (हि.स.)। अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे पर भारतीय जनता पार्टी ने गहरा दुख जताया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस दुखद घटना को लेकर गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल से बात की और बचाव एवं राहत कार्य की जानकारी ली।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी