राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव की जयंती नेशनल इक्वल पार्टी ने मनाई,योगदान को किया नमन
- Admin Admin
- Feb 02, 2025
वाराणसी,02 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव की 1016वीं जयंती रविवार को नेशनल इक्वल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ मनाई। पार्टी के शिवपुर भरलाई स्थित केन्द्रीय कार्यालय में जुटे कार्यकर्ताओं ने महिला मंच की अध्यक्ष वंदना सिंह के नेतृत्व में महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान पार्टी अध्यक्ष शशिप्रताप सिंह ने कहा कि महाराज सुहेलदेव वास्तव में हिन्दू राष्ट्र रक्षक के रूप में देश की महिलाओं की रक्षा के लिये छोटी सेना के बावजूद लाखों आतताइयों को अपने राज्य की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया। महाराजा सुहेलदेव को किसी जाति से जोड़कर नहीं देखना चाहिये। उनकी समृद्ध हिंदुस्तान के लिये एक अलग पहचान रही। कुछ जाति के लोग महाराज को अपनी जाति से जोड़कर उनका अपमान कर रहे है। पार्टी के प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल ने कहा कि महाराज ने 21 राजाओं के साथ मिलकर आतताइयों की नकेल कस दी। आज पूरे देश को उनके बताए आदर्शों पर चलने की जरूरत है। कार्यक्रम में रवि सिंह पटेल, जितेंद्र पटेल, राजू पटेल, सतेंद्र सिंह, सूरज यादव, दिनेश पटेल, अरविंद सिंह, सुमन सिंह, सरिता सिंह आदि की भागीदारी रही।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी