राष्ट्रीय बाल्मीकि क्रांतिकारी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने अजीत
- Admin Admin
- Jul 24, 2025
पौड़ी गढ़वाल, 24 जुलाई (हि.स.)। नगर पालिका परिषद पौड़ी आउटसोर्स कर्मचारियों के राष्ट्रीय बाल्मीकि क्रांतिकारी युवा मोर्चा की जिला व नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान सभी से एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया गया।
कार्यकारिणी का गठन करते हुए अजीत कुमार को जिलाध्यक्ष, देवेंद्र को जिला महामंत्री, योगेंद्र कुमार को नगराध्यक्ष, सोहन सिंह को नगर उपाध्यक्ष, गौरव कुमार को नगर महामंत्री, निपेंद्र को नगर सचिव, हिमांशु को नगर सह सचिव बनाया गया। इस मौके पर मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयपाल सिंह टांक, जिलाध्यक्ष अंकित घाघट आदि शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह



