नेपाल में शुरू हुई उबर की सेवा, काठमांडू में हुआ औपचारिक शुभारंभ
- DSS Admin
- Jun 05, 2026
काठमांडू, 05 जून (हि.स.)। वैश्विक राइड-शेयरिंग प्लेटफॉर्म उबर ने शुक्रवार से नेपाल में अपनी सेवाओं का आधिकारिक शुभारंभ कर दिया है।कंपनी ने एक औपचारिक कार्यक्रम के दौरान नेपाल में अपने संचालन की शुरुआत की घोषणा की।
आधिकारिक शुरुआत के साथ उबर ने नेपाल के राइड-हेलिंग बाजार में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही दक्षिण एशिया में कंपनी की मौजूदगी और मजबूत हुई है तथा यात्रियों को ऐप आधारित परिवहन का एक नया विकल्प उपलब्ध हुआ है। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने नेपाल में उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी साझा की और इसे नेपाली बाजार में उबर की औपचारिक एंट्री बताया। कंपनी ने संकेत दिया है कि सेवा के संचालन क्षेत्र, उपलब्ध सुविधाओं और अन्य विशेषताओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी आने वाले दिनों में सार्वजनिक की जाएगी।
नेपाल में उबर के आगमन को देश के डिजिटल परिवहन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे यात्रियों को अधिक विकल्प और सुविधा मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें पर्यटन मंत्रालय के सचिव और अवसंरचना विकास मंत्रालय के सचिव सहित अन्य उच्च पदस्थ अधिकारी शामिल थे।
---------------

