नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

तस्करी

सुपौल, 12 मई (हि.स.)। जिले के रतनपुर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से शरीर में छिपाकर लाई जा रही 39.3 लीटर देशी एवं विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक बाइक भी जब्त की तथा दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल सीमा से शराब की खेप तस्करी कर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर रतनपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। जांच में उनके शरीर में छिपाकर रखी गई शराब बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार जब्त शराब में देशी और विदेशी दोनों प्रकार की शराब शामिल है, जिसकी कुल मात्रा 39.3 लीटर बताई गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब की खेप कहां पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं।रतनपुर पुलिस ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि नेपाल के रास्ते होने वाली तस्करी पर रोक लगाई जा सके।

   

सम्बंधित खबर