नई दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस 18 अगस्त से टूण्डला स्टेशन पर रुकेगी

नई दिल्ली, 16 अगस्त (हि.स.)। नई दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस 18 अगस्त से प्रायोगिक आधार पर टूण्डला स्टेशन पर भी रुकेगी।

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रेलगाड़ी संख्या 82501/82502 लखनऊ-नई दिल्ली- लखनऊ तेजस एक्सप्रेस को 18 अगस्त से टूण्डला जंक्शन स्टेशन पर प्रयोगिक आधार पर निम्नानुसार ठहराव प्रदान करने का निर्णय किया है।

82501 लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस सुबह 09.40 बजे जबकि 82502 नई दिल्ली- लखनऊ तेजस एक्सप्रेस सांय 5.57 बजे टूण्डला जंक्शन पर रुकेगी। दोनों दिशाओं में यह ठहराव दो-दो मिनट के लिए होगा।

रेलगाड़ी संख्या 82502 नई दिल्ली-लखनऊ तेजस 18 अगस्त से नई दिल्ली से 15.40 बजे की बजाय 15.30 बजे चलेगी तथा गाजियाबाद पर आगमन 16.11 व प्रस्थान 16.13 बजे के स्थान पर आगमन 16.02 बजे तथा प्रस्थान 16.04 बजे करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार / दधिबल यादव

   

सम्बंधित खबर