सेमीकंडक्टर परियोजना से उद्योग और रोजगार को मिलेगा नया आयाम: भाजपा

गुवाहाटी, 03 अगस्त (हि.स.)। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि टाटा सेमीकंडक्टर परियोजना का आज जागीरोड में भूमि पूजन किया गया। इस परियोजना ने असम के आर्थिक क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा।

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता मनोज बरुवा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन की मौजूदगी में भूमि पूजन से असम की तकनीक के क्षेत्र को एक नया आयाम मिला है। उन्होंने कहा कि सत्ताईस हजार करोड़ रुपये की इस परियोजना और इस पर निर्मित होने वाली औद्योगिक इकाई से क्षेत्र का विकास होगा। प्रदेश भाजपा का मानना है कि इससे राज्य का आर्थिक आधार भी मजबूत होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश / अरविन्द राय

   

सम्बंधित खबर