
बागपत, 12 मार्च (हि.स.)। बागपत जनपद की खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद टावर चोर गिरोह के 9 बदमाश पकड़े हैं। पुलिस का कहना है कि ये सभी गाजियाबाद जनपद के रहने वाले हैं। इनके पास से काफी मात्रा में चोरी किया टावर का सामान ओर देशी तमंचे बरामद किये गए हैं।
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी है कि खेकड़ा पुलिस और स्वाट टीम ने मिलकर टावर के सामान चोरी करने वाले गिरोह पर सफलता पाई है। गिरोह के नाै सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है, जिसमें दो चोर पुलिस की गोली से घायल हुए है। उनके कब्जे से 14 आरआरयू, 5 आरआरयू कवर, 08 बेसबैण्ड प्लेट, 36 बेसबैण्ड फैन (कीमत लगभग एक करोड़ रुपये), 01 शिकंजा धातु लोहा, 02 ब्लेड, 02 चाबी व 01 पाना धातु लोहा व 02 अवैध देशी तमंचा 315 बोर मय 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त एक मारुति अर्टिका (बिना नम्बर प्लेट) बरामद हुई है।
पकड़े गए चोरों के नाम फैसल उर्फ शानू पुत्र इरशाद व अमन पुत्र शाहबुद्दीन निवासी अशोक विहार थाना लोनी जनपद गाजियाबाद, सूरज पुत्र रामजीवन सिंह व शिवम पुत्र सन्तोष निवासी शालीमार गार्डन थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद, साकिर पुत्र दिलशाद वफरमान पुत्र जाकिर अली निवासी अशोक विहार थाना लोनी जनपद गाजियाबाद,शाहरुख पुत्र नूरहसन निवासी ग्राम पाली थाना कोतवाली बागपत जनपद बागपत,इकरामुद्दीन उर्फ रामू पुत्र क निवासी पतला जारण थाना निवाड़ी जनपद गाजियाबाद, फरमान पुत्र जाकिर अली निवासी अशोक विहार थाना लोनी जनपद गाजियाबाद और साजिद पुत्र इकबाल निवासी अशोक विहार थाना लोनी जनपद गाजियाबाद हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना खेकड़ा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी