फरीदाबाद: पोर्टल पर जानकारी अपलोड न करने पर 428 स्कूलों को नोटिस
- Admin Admin
- Apr 25, 2025

फरीदाबाद, 25 अप्रैल (हि.स.)। फरीदाबाद में राइट टू एजुकेशन एक्ट के तहत स्कूल में सीटों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड ना करने पर शिक्षा विभाग ने 428 स्कूलों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब ना देने वाले स्कूलों पर शिक्षा विभाग के द्वारा कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग ने आरटीई के तहत स्कूलों से रिक्त सीटों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कहा था। लेकिन बहुत सारे ऐसे स्कूल है, जिन्होंने ये जानकारी पोर्टल पर अपलोड नहीं की थी। फरीदाबाद में मान्यता प्राप्त 1407 है। जिसमें से केवल से 979 स्कूलों ने इन सीटों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड की है, जिसमें से 428 स्कूल अभी ऐसे है जिन्होंने डेट बढ़ाए जाने के बाद जानकारी पोर्टल पर अपलोड नहीं की है। जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि पोर्टल पर रिक्त सीटों की जानकारी ना देने के कारण बच्चों के पेरेंट्स को परेशानी हो रही है। बच्चों के माता-पिता को सीटों की जानकारी नहीं मिल पा रही है। जानकारी ना मिलने के कारण पेरेंटस शिक्षा विभाग ऑफिस के चक्कर लगा रहे है। जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिहं ने बताया स्कूलों से जानकारी मांगी गई थी। लेकिन कई स्कूलों ने जानकारी नहीं दी है जिसके बाद कारण बताओ नोटिस जारी करवा दिया गया है। अगर उसका जवाब भी नहीं आता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर