नूंह में घर पर गौमांस बेच रहे तीन आरोपी काबू, चार फरार

-आरोपियों के कब्जा से 60 किलो गोमांस भी किया बरामद

नूंह, 11 अप्रैल (हि.स.)। जिला के फिरोजपुर झिरका खंड के एक गांव में अपने घर में गोमांस बेचे जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि चार आरोपी फरार हो गए। जांच अधिकारी राजकुमार से 60 किलो गौमांस भी बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को फिरोजपुर झिरका खंड के गांव साकरस के एक घर में गौमांस की बिक्री की सूचना मिली थी। इस सूचना पर पुलिस ने उस घर में छापेमारी की। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों में से चार लोग फरार हो गए और तीन को मौके पर ही दबोच लिया गया। तीन गौ तस्करों की पहचान निजामुद्दीन, मुस्तकीम और राशिद को काबू किया गया। तीनों साकरस गांव के ही रहने वाले हैं। छापेमारी के दौरान देखा कि घर के बाहर गौमांस की बिक्री की जा रही है। पुलिस ने 60 किलो गोमांस बरामद किया। मौके से गोकशी में प्रयोग किए गए औजार भी मिले। पुलिस ने सात गौतस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। भागने वाले आरोपियों की पहचान शमीम उर्फ रुपडिय़ा, वसीम, अहमद और बज्जा निवासी साकरस के रूप में हुई है। बज्जा के घर से 60 किलो गोमांस बरामद हुआ है। गोकशी में प्रयोग किए गए कुल्हाड़ी, तराजू, बाट, छुरी, लकड़ी का गुटका और काली पॉलीथिन बरामद हुई है। जांच अधिकारी राजकुमार ने जानकारी दी कि इस मामले में फरार चल रहे अन्य 4 आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

   

सम्बंधित खबर