अवैध मोरम के परिवहन पर आधा दर्जन डम्पर पकड़े, कार्यवाही
- DSS Admin
- May 20, 2026
हमीरपुर, 20 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में लगातार हो रहे अवैध खनन और अवैध खनिज परिवहन पर अब प्रशासन की नजरें टेढ़ी हो गई हैं। जिसके चलते बुधवार को उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी ने संयुक्त छापेमारी कर आधा दर्जन डम्पर पकड़े हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक गोयल और पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाण्डेय के निर्देश पर पूरे जिले में अवैध खनन और अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ अभियान जारी है। जिसके चलते माैदहा के उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय सहित पुलिस की संयुक्त छापेमारी में चार भरे और दो खाली डम्पर पकड़े गए हैं। जिनके वैध दस्तावेजों की जांच की जा रही है। उसके बाद कार्यवाही की जाएगी।
एसडीएम ने बताया कि अवैध मोरम के परिवहन ओवरलोड ट्रकों पर ये कार्रवाई हुई है। इन सभी पर भारी जुर्माना करने के लिए निर्देश दिए गए है। बताते चलें कि पिछले सप्ताह भी एक बड़ी कार्यवाही में दो दर्जन डम्पर पकड़े गए थे। इस कार्यवाही से खनन माफिया और लोकेशन बाजों में हड़कम्प मचा हुआ है।
---------------

