यमुनानगर: अधिकारी सुधारें अपनी कार्य प्रणाली, लापरवाही नहीं होगी सहन : घनश्याम दास अरोड़ा
- Admin Admin
- Apr 17, 2025

यमुनानगर, 17 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा यमुनानगर निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों का निरीक्षण करने हेतु बाड्डी माजरा क्षेत्र पहुंचे और स्थानीय वासियों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
गुरुवार को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को बाड्डी माजरा निवासियों ने नगर निगम की साफ सफाई व सीवरेज की समस्यायों के बारे बताया। जिस पर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि विधानसभा चुनाव व नगर निगम चुनावों में जनता ने हमें विकास कार्यों के लिए वोट देकर जितवाकर भेजा है। जनता द्वारा बताए गए कार्यों को करवाना हमारा दायित्व व प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारीयों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारी अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही सहन नहीं की जाएगी और यह भी चेतावनी दी कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने कार्यों में लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने स्थानीय वासियों को भरोसा दिलाया कि यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र की जनता को बिजली, पानी, सडक़ें, पक्के रास्ते, गलियां और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / अवतार सिंह चुग