पुरानी रंजिश हत्या में बदली, बक्शी नगर पुलिस स्टेशन ने छह घंटे में आरोपियों को किया गिरफ्तार

जम्मू, 9 मार्च (हि.स.)। पुरानी रंजिश हत्या में बदली, बक्शी नगर पुलिस स्टेशन ने छह घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

शक्ति नगर जम्मू में एक परिवार पर हमला करने के चार आरोपियों के खिलाफ बक्शी नगर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मदन लाल के बेटे संजय कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आरोपी व्यक्ति - अशोक कुमार, साहिल बडियाल, अमन बडियाल और ऋषि - 2 फरवरी, 2025 को शाम करीब 7:30 बजे उसके घर में घुस आए और उसे और उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की नीयत से हमला किया। आरोपियों ने संजय और उसके पिता मदन लाल पर बेसबॉल बैट और लाठियों से हमला किया जिससे मदन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने शिकायतकर्ता के पिता मदन लाल को भी उनके घर की छत से फेंक दिया जिससे मदन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बाद में घायल अवस्था में जीएमसी अस्पताल ले जाया गया जहां बाद में मदन लाल ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने पहले भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 333, 109 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया था। लेकिन बाद में बख्शी नगर थाने की पुलिस ने हत्या की धारा लगाते हुए सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। जांच को आगे बढ़ाते हुए एसएचओ बख्शी नगर ने घटनास्थल को सुरक्षित रखा और एफएसएल और क्राइम टीम को मौके पर बुलाया ताकि ठोस सबूत जुटाए जा सकें। ई-साक्ष्य ऐप के जरिए घटनास्थल की वीडियोग्राफी की गई और मौके पर ही गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए। बीएनएसएस की धारा 105 के तहत ऑडियो-विजुअल माध्यम से सबूतों को रिकॉर्ड करना अनिवार्य है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी ताकि उनके द्वारा किए गए अपराध के लिए उन्हें दोषी ठहराया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

   

सम्बंधित खबर