देश के विकास में वन नेशन वन इलेक्शन बेहद जरूरी - भाजपा नगर अध्यक्ष
- Admin Admin
- Apr 16, 2025

कानपुर, 16 अप्रैल (हि.स.)। देश के विकास के लिए वन नेशन वन इलेक्शन का संकल्प नितांत आवश्यक है। बार-बार होने वाले चुनावों से देश की जनता की गाढ़ी कमाई का अरबों रुपया जो जनता सरकार को टैक्स के रूप में देती है, वह बर्बाद होता है। इसलिए देश के विकास के लिए वन नेशन वन इलेक्शन अत्यन्त आवश्यक है। यह बातें बुधवार को भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कही।
भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की वन नेशन वन इलेक्शन अभियान को लेकर महत्त्वपूर्ण बैठक नवीन मार्केट स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए वन नेशन वन इलेक्शन के कानपुर उत्तर के संयोजक निवर्तमान जिला अध्यक्ष दीपू पांडेय ने कहा कि भारत विकसित राष्ट्र होने की दिशा में बढ़ रहा है और विश्व के विकसित राष्ट्रों में वन नेशन वन इलेक्शन होता है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन करती है। इससे आम जनता का ही नहीं बल्कि देश का भी उद्धार होगा। जो रुपए बेफिजूल चुनाव में खर्च होते हैं। यदि उन्हें रुपयों को भारत के विकास में लगाया जाए। तो उससे हमारे देश की जीडीपी तो बढ़ेगी ही साथ ही व्यापार को नए आयाम भी मिलेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि वन नेशन वन इलेक्शन अभियान के लिए लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। जिनमें पदयात्रा में विनोद सोनकर, संजीत कुमार हैं। अधिवेशन में शलेंद्र सिंह, हर्षित श्रीवास्तव। टाऊन हाल में रामजी शुक्ला, रामजी गुप्ता। चाय पर चर्चा में अनूप चौधरी, विजय वर्मा एवं वाहन पर स्टीकर रोहित साहू, मुजफ्फर खान को जिम्मेदारी दी गई है।
बैठक में संतोष शुक्ला, अवधेश सोनकर, राजू शर्मा, अनुराग शर्मा, रंजीता पाठक, आशापाल, शिवांग मिश्रा, प्रमोद विश्वकर्मा उर्मिला अवस्थी आदि लोग उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप