अजमेर में देशभक्ति का उत्सव: 'ऑपरेशन सिंदूर' की ऐतिहासिक सफलता पर विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन

ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता: अजमेर में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, विशाल तिरंगा यात्राऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता: अजमेर में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, विशाल तिरंगा यात्राऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता: अजमेर में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, विशाल तिरंगा यात्रा

अजमेर, 18 मई (हि.स.)। भारतीय सेना द्वारा हाल ही में संचालित 'ऑपरेशन सिंदूर' की ऐतिहासिक सफलता का जश्न अजमेर में जबरदस्त देशभक्ति के रंग में मनाया गया। सकल राष्ट्र भक्त संस्था के तत्वावधान में आयोजित इस तिरंगा यात्रा में हजारों नागरिकों ने भाग लेकर सेना के पराक्रम के प्रति अपनी अटूट आस्था और समर्थन व्यक्त किया।

इस भव्य रैली में समाज के हर वर्ग—पुरुष, महिलाएं और बच्चे—ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शहर की सड़कें देशभक्ति के नारों और तिरंगे की लहरों से सराबोर रहीं। सजी-धजी जीपों से देशभक्ति के गीत गूंजते रहे, वहीं हाथों में लहराते तिरंगे और चेहरों पर गौरव की झलक ने माहौल को और भावनात्मक बना दिया। यह विशाल तिरंगा यात्रा शाम को सम्राट पृथ्वीराज चौहान महाविद्यालय (जी.सी.ए.) से प्रारंभ होकर केसरगंज, डिग्गी चौक, प्लाजा टॉकीज, मदार गेट और नया बाजार जैसे प्रमुख क्षेत्रों से गुजरते हुए विजय स्मारक बजरंग सर्किल पर सम्पन्न हुई। यात्रा के मार्ग में लगभग 250 स्थानों पर नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा एवं स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भी भाग लेकर देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया।

रैली के समापन पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित सभी नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर अपने भावपूर्ण सम्मान को प्रकट किया।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, राजस्थान के जल मंत्री सुरेश सिंह रावत, विधायिका अनीता भदेल, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, विधायक वीरेन्द्र सिंह कानावत, अजमेर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, महापौर ब्रज लता हाड़ा, पूर्व विधायक किशन सोनगरा, पूर्व विधायक हरीश झामनानी, डॉ. प्रियशील हाड़ा, धर्मेश जैन, सुरेंद्र सिंह शेखावत सहित कई प्रमुख नेता और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रैली की विशेष बात यह रही कि इसमें महिलाओं और युवाओं की भारी संख्या में सहभागिता देखने को मिली, जिसने यह साबित किया कि सेना के प्रति सम्मान समाज के हर वर्ग और हर आयु वर्ग में गहराई से विद्यमान है।

इस रैली को सफल बनाने में भारतीय जनता पार्टी के शहर और देहात जिलों के सभी मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ अध्यक्षों ने जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई। शहर के अनेक प्रमुख सामाजिक संगठनों ने भी इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

   

सम्बंधित खबर