सिरसा: पानी की टंकी से नहीं उतरे कर्मचारी, महिलाओं ने धरनास्थल पर रचाई मेहंदी

सिरसा, 6 अगस्त (हि.स.)। अपनी मांगे मनवाने के लिए सिरसा में पानी की टंकी पर चढ़े हुए एनएचएम के कर्मचारी अभी भी

टंकी पर बैठे हुए हैं। प्रशासन की ओर से उन्हें मनाने का प्रयास किया जा रहा है। उधर टंकी के पास ही बाकी के कर्मचारी धरना लगाकर बैठे हुए हैं। धरना स्थल पर ही महिला कर्मचारियों ने अपने हाथों पर मेहंदी रचाई है। मेहंदी से अपने हाथों पर उन्हें पक्का करने की मांग की गई है।

उल्लेखनीय है कि मांगें पूरी न होने से खफा नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के 4 कर्मचारी सोमवार सुबह सिरसा के लघु सचिवालय स्थित 150 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। जैसे ही दूसरे कर्मचारियों को इस बारे पता चला तो वे भी जलघर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया था। कर्मचारियों के पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी।

पुलिस कर्मियों ने कर्मचारियों को समझाया मगर कर्मचारी नहीं माने। इसलिए आज भी उनका आज भी आन्दोलन जारी है। आज भी कर्म चारियों से बातकी और उन्हें टंकी से नीचे आनेका आह्वान किया, लेकिनकर्मचारी नहीं माने। उधर सूत्रों केअनुसार स्वास्थ्य विभाग केअधिकारियों ने टंकी पर चढ़ेकर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाईके लिए प्रशासन को लिखा है।उधर धरनारत महिला कर्मचारियोंने आज तीज के उपलक्ष्य मेंअपने हाथों पर मेहंदी लगाई है। उन्होंने मेहंदी से हाथों पर पक्का करने के लिए लिखा है। अन्य मांगों को भी मेहंदी से उकेरा गया है। पानी की टंकी पर चढ़े यूनियन के जिला प्रधान कुंदन गावड़िया ने वीडियो जारी कर कहा कि हरियाणा के 16 हजार कर्मचारी पिछले 10 दिनों से मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। 11वें दिन सोमवार सुबह करीब 2 बजे वे 4 कर्मचारी पानी की टंकी पर चढ ़गए। वह जब तक नीचे नहीं उतरेंगे, जब तक उन्हें पक्का नहीं किया जाता। कर्मचारी पिछले काफी सालों से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद भी सरकार उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। सरकार की अनदेखी के विरोध में एनएचएम के तहत चलने वाली सभी सेवाओं को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। जिसमें लेबर रूम, नर्सरी, के एमसी यूनिट,रेफरल ट्रांसपोर्ट, मेंटल हेल्थ,स्कूल हेल्थ, टीबी व आयुष विभाग के कार्य शामिल है।

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश डाबर / SANJEEV SHARMA

   

सम्बंधित खबर