करंट लगने से घायल हुए पीडीडी कर्मचारी की मौत

श्रीनगर के नौशेरा इलाके में बिजली का झटका लगने से गंभीर रूप से घायल हुए विद्युत विकास विभाग के एक कर्मचारी की मौत हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि गंदेरबल निवासी बशीर अहमद सोफी के रूप में पहचाने गए कर्मचारी की 26 जनवरी को नौशेरा में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 9 दिन बाद उसकी मौत हो गई।

   

सम्बंधित खबर