खोड़ा में बसाए नहीं खुद बसे हैं जिहादी मानसिकता के लोग : संगीत सोम

गाजियाबाद, 01 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में ईद उल अजहा पर 17 वर्षीय युवक सूर्या चौहान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपित असद को रविवार की सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इस कार्रवाई के बाद उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच भाजपा नेता संगीत सोम आज सूर्या के परिवार से मिले।

'सोमवार दोपहर भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम सूर्या के परिवार से मिलने गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने कहा कि खोड़ा में जिहादी मानसिकता के लोग खुद आकर बसे हैं। कहा कि सूर्या की हत्या पर आखिर क्यों किसी धार्मिक प्रचारक या धर्म गुरु ने आवाज नहीं उठाई। इससे उनकी मानसिकता का पता चलता है। उन्होंने कहा कि एक आरोपित ऊपर जा चुका है बाकी भी जाएंगे। बुल्डोजर भी चलेगा। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद की भी घोषणा की है।

बकरीद के दिन गाजियाबाद के खोड़ा में 11वीं क्लास के छात्र सूर्या प्रताप (17) की हत्या का मुख्य आरोपित असद (19) रविवार सुबह मुठभेड़ में मारा गया। वसुंधरा-खोड़ा मार्ग पर घिरने के बाद असद ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, असद गाजियाबाद से भागने की फिराक में था। इसके लिए दोस्तों से रुपये लेने जा रहा था। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि असद पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

---------------

   

सम्बंधित खबर