चार लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

नोएडा, 02 जुलाई (हि.स.)। पल्स पोलियो अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने 5 साल तक के 3,99,691 बच्चों को पोलियो पिलाने का लक्ष्य रखा है। अबतक 74,687 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा चुकी है। इस अभियान के लिए जिले में 1053 बूथ बनाए गए हैं और 1536 टीम लगाई गई हैं। 28 जून से शुरू हुआ यह अभियान लक्ष्य पूरा होने तक जारी रहेगा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सिरोहा ने गुरुवार काे बताया कि यदि बच्चा छोटा है और जन्म के बाद से डेढ़ माह का हो चुका है तब पोलियो की पहली खुराक पिलाई जा सकती है। इसके अलावा सभी बच्चों के टीकाकरण कार्ड के मुताबिक निर्धारित समय पर पोलियो की खुराक पिलवा देनी चाहिए। डॉ. सिरोहा ने बताया कि अभियान के तहत सेक्टर और सोसाइटियों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीम भेजी जाएगी। यही नहीं, हाईराइज सोसाइटी के परिसर में और सेक्टर के कम्युनिटी सेंटर में बूथ बनाया जाएगा। ऐसे में पोलियो की खुराक पीने से कोई भी बच्चा नहीं वंचित नहीं रहेगा। इस सप्ताह के अंत से सेक्टर और सोसाइटियों में विजिट शुरू हो जाएगी और जबतक लक्ष्य पूरा नहीं होगा अभियान जारी रहेगा।

---------------

   

सम्बंधित खबर