राष्ट्रपति मुर्मू ने वीवी गिरि को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

नई दिल्ली, 10 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को तिमोर-लेस्ते में पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरि को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति मुर्मू तीन देशों की राजकीय यात्रा के अंतिम चरण में आज तिमोर-लेस्ते में हैं।

वीवी गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति थे। वे 24 अगस्त 1969 से 24 अगस्त 1974 तक इस पद पर रहे। 10 अगस्त 1894 को ओडिशा के बरहामपुर में जन्मे गिरि भारतीय राजनीतिक परिदृश्य में एक प्रमुख व्यक्ति थे, जिन्हें श्रमिक आंदोलन में उनके योगदान और श्रमिकों के अधिकारों के लिए उनकी मजबूत वकालत के लिए जाना जाता है।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार / रामानुज

   

सम्बंधित खबर