61 लाख रुपये गबन मामले में पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार

प्रतीकात्मक तस्वीर

पूर्वी चंपारण,14 सितम्बर (हि.स.)। केसरिया थाना पुलिस ने 61 लाख रुपये के गबन के मामले में सिसवा पटना पंचायत के पैक्स अध्यक्ष चंदन सिंह को गिरफ्तार किया है। बताया गया है,कि चंदन सिंह पैक्स अध्यक्षों की बैठक में शामिल होने शनिवार को चकिया अनुमंडल कार्यालय पहुंचे थे। जहां बैठक के तुरंत बाद उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मामले में एसडीओ शिवानी शुभम ने बताया कि उक्त अध्यक्ष द्वारा 8.1 लॉट धान की खरीदारी किसानों से की गई थी। जिसे मिलर के पास आपूर्ति करना था। मिलर इस धान से प्राप्त चावल को एसएफसी गोदाम में जमा कराते,लेकिन उक्त पैक्स अध्यक्ष ने केवल एक लॉट धान मिलर के पास जमा कराया था। शेष 7.1 लॉट यानी 3000 क्विंटल धान उक्त पैक्स अध्यक्ष को जमा कराना था। लगातार अनुश्रवण करने के बावजूद उक्त पैक्स अध्यक्ष ने करीब 61 लाख रुपये मूल्य के धान का गबन कर लिया।जिसका सत्यापन प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी से कराये जाने के बाद उक्त पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ केसरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई और जिन्हे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि चकिया प्रखंड के जमुनिया पैक्स अध्यक्ष द्वारा भी मिलर को धान आपूर्ति नहीं की गयी है। उनके ऊपर पूर्व में ही प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। वे लगातार फरार चल रहे है। कोर्ट के दिशा निर्देश पर उनके ऊपर कुर्की की करवाई की जाएगी। बताया कि अनुमंडल क्षेत्र के पैक्स अध्यक्ष द्वारा मिलर को धान की आपूर्ति करायी जा रही है। मिलर को आपूर्ति करने का डेड लाइन 15 सितम्बर तक है। जो पैक्स अध्यक्ष किसान से क्रय किये धान की आपूर्ति मिलर को नहीं कराते है। उन्हें डिॉल्टर घोषित करते हुए कानूनी करवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

   

सम्बंधित खबर