धमतरी : वन अधिकार पट्टा पर नहीं बिक रहा धान, किसान परेशान
- Admin Admin
- Nov 25, 2025
धमतरी, 25 नवंबर (हि.स.)। धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर 15 नवंबर से धान खरीद हो रही है लेकिन कई गांव के किसानों को व्यवहारिक दिक्कतों के कारण धान बेचने में समस्या आ रही है। किसानों ने समस्याओं के निराकरण की मांग की ताकि वे निश्चित समय पर समर्थन मूल्य में धान की बिक्री कर सके वनांचल के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर वन अधिकार पट्टा पर धान बिक्री के लिए आदेश देने की मांग की है।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे वनांचल के ग्राम बोकरा बेड़ा के किसान राम रतन मंडावी, देव कुमार नेताम, गुहरीराम मरकाम, जगदीश मंडावी, वीरेंद्र कुमार मरकाम, योगेश्वर मरकाम, कमलेश नेताम, रामप्रसाद मरकाम,यदुरम नेताम, जीवन लाल मरकाम, भुवनेश्वर मरकाम, सोहन मरकाम, नथेला मरकाम, रामलाल मरकाम ने बताया कि सभी किसान को वन अधिकार पट्टा पट्टा जारी किया गया है जिसमें वे सभी पंजीकृत किसान कई सालों से धान बेचते आ रहे हैं सभी किसानों ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बेलरगांव में पंजीयन कारण है। सभी किसानों को खरीफ़ फसल के लिए बाकायदा सन 2025 26 के लिए कर्ज भी दिया गया है। वर्तमान में उनका धान वन अधिकार पट्टा पर नहीं बिक रहा है। जिससे वे सभी परेशान हैं।
सभी पंजीकृत किसानों ने वन अधिकार पट्टा प्रदान बिक्री की मांग की है ताकि वह सुगमता पूर्वक अपना धान विक्रय कर सके।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा



