पेरिस ओलंपिक : मुख्यमंत्री साय ने मनु भाकर को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई

रायपुर, 28 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी सुश्री मनु भाकर को कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि पेरिस ओलंपिक में भारतीय शूटर मनु भाकर ने महिला वर्ग के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। निश्चित ही यह समूचे भारतवासियों के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है। मनु भाकर को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

   

सम्बंधित खबर