पेंशन कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है: प्रिया सरोज

जौनपुर ,2 मार्च (हि. स.)। मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज ने पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। रविवार को जौनपुर के अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद से मुलाकात कर अपनी मांग को लेकर पत्रक सौंपा।

सांसद सरोज ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है। यह बुढ़ापे में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का आधार है। उन्होंने आंदोलन के समर्थन में कई कदम उठाने का वादा किया।

सरोज ने आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे को संसद में उठाएंगी। साथ ही प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगी। वित्त मंत्री से व्यक्तिगत रूप से मिलकर पेंशन बहाली आंदोलन में सहयोग करेंगी। उन्होंने तत्काल प्रधानमंत्री को पत्र भी लिख दिया।प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व मंडल उपाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने किया। इस मौके पर जिला संयोजक चंदन सिंह, जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव और जिला कोषाध्यक्ष नंद लाल, अरविंद यादव समेत कई अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

   

सम्बंधित खबर